Jokes >> Banke Lal
पत्नी ने आधी रात को बांके को जगाया, उठो-उठो घर में चोर घुसा है और बर्गर खा रहा ह। बांकेः फोन किसे लगाऊं? पुलिस को या एंबुलेंस को?
एक बार बांके को नकली बीडी पीते देख राधे बोलाः यार, बीडी से धुआं क्यों नहीं निकल रहा। बांकेः अरे बेवकूफ, धुआं कहां से आएगा, ये सीएनजी बीडी है।
बांकेः अगले जन्म में तुम किस रूप में पैदा होना चाहोगे? राधेः कॉकरोच बनकर। बांकेः वो क्यूं? राधेः क्योंकि मेरी पत्नी केवल कॉकरोच से ही डरती है।
राधेः जेब में एक पत्थर लेकर घुम रहा था...। बांकेः तुमने अपनी जेब में पत्थर क्यों रखा हुआ है। राधेः क्योंकि जिसकी जेब भारी होती है उसी की चलती है।
बांके की बीवी उसके ड्राइवर के साथ भाग गई। लोगों ने पूछाः बांके जी अब क्या करोगे...? बांकेः करना क्या है अब गडडी मैं खुद चलाऊंगा।
|