Jokes >> Doctor Patient
अगर डॉक्टर फिल्म बनाते तो टाइटल क्या होता? 1. कभी खांसी कभी दम 2. कहो ना बुखार है. 3. टी.बी नम्बर 1. 4. हम ब्लड दे चुके सनम 5. कल पेशंट हो ना हो
एक डॉक्टर एक आदमी के पीछे भाग रहा था. रास्ते में डॉक्टर के किसी पहचानवाले ने पूछा – “क्या हुआ डॉक्टर साहब, उसके पीछे क्यों भाग रहे हो ?”
हाँफते हुए डॉक्टर साहब बोले – “चार बार ऐसा हो चुका है…. साला दिमाग का ऑपरेशन कराने आता है और बाल कटवाकर चला जाता है … !!!
मरीज ने एक डॉक्टर से पूछा आपने दो-दो थर्मामीटर क्यो रखे हैं? डॉक्टर ने जवाब दिया, एक मुंह में लगाने के लिए और दूसरा जेब में। मरीज, मैं आपका मतलब नही समझा? डॉक्टर- मतलब यह कि एक थर्मामीटर मुंह में लगाने से पता चलता है कि आपका शरीर कितना गर्म हैं दूसरा जेब में लगाने से पता चलेगा कि आपकी जेब कितनी गर्म है।
एक बूढ़ा आदमी डॉक्टर के पास गया और बोला : मेरे पास पैसे नहीं हैं , मेरा इलाज कर दीजिए , आपकी जरूरत पड़ने पर मैं आपका काम फ्री में कर दूंगा।] डॉक्टर ने उसका इलाज करके पूछा : बाबा , आप काम क्या करते हैं।
. . . . . . बाबा: बेटा मैं कब्र खोदता हूं।
डॉक्टर (बुढे मरीज से)- आज मैं आपको ऐसी दवा दूंगा कि आप फिर से जवान हो जाएंगे। बुढा मरीज (डॉक्टर से)- ऐसी दवा मत दीजिएगा डॉक्टर साहब! वरना मेरी पेंशन बंद हो जाएगी।
|