Jokes >> Leader and Voter
नेताओं से भरी एक बस जा रही थी। अचानक बस सडक से नीचे उतरकर खेत में एक पेड से जा टकराई। खेत मालिक रामू दौडता हुआ आया। सब कुछ देखकर उसने एक गड्ढा खोदना शुरू किया और फिर उसमें नेताओं को दफना दिया। कुछ दिन बाद पुलिस को बस के एक्सीडेंट के बारे में पता लगा। पुलिस ने किसान से पूछा कि सारे नेता कहां गए? रामू ने बताया कि उसने सभी को दफना दिया है। पुलिस ने पूछा, ’सब मर गए थे क्या?‘ रामू बोला, ’नही! कुछ कह रहे थे कि वे नही मरे, पर आप तो जानते ही हैं कि ये नेता झुठ कितना बोलते हैं.........।‘
आवास की समस्या पर नेताजी भाषण दे रहे थे। नेताजीः मेरी समझ में इस समस्या का सबसे आसान हल यह है कि हम सब घरो की चिंता छोड एक दूसरे के दिलो में रहें।
विदेश में पढे-लिखे नेताजी एक बार अपने क्षेत्र के दूर-दराज गांव में पहुचे। मंच पर भाषण देते समय वह ग्राम-वासियों से कह रहे थे-आप अपनी समस्याओं पर रोशनी डालिए, हम हल करेगें बीच में ही श्रोताओं की भीड से एक किसान खडा होकर बोला- सरकार, गंव में बस खंभे और लटटू दिख रहे है, महीनों से बिजली नही आई। और आप हमसे रोशनी डालने की बात कर रहे है।
|